Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeNewsHindiविदेश में रहने वाले सबसे ज्यादा भारतीय | India tops list...

विदेश में रहने वाले सबसे ज्यादा भारतीय | India tops list of foreign citizenship

– दुनिया में विदेशी नागरिकता पाने वाले देशों की सूची में भारत सबसे आगे है। यहां के नागरिकों ने सबसे अधिक विदेशी नागरिकता अपनाई है। पेरिस में ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट ने इंटरनेशनल माइग्रेशन आउटलुक 2017 की रिपोर्ट जारी की है। जिसमे जानकारी दी गई है विदेशी नागरिकता हासिल करने वालों में भारतीय नागरिक शीर्ष पर है। OECD ने अपनी रिपोर्ट में साल 2015 के आंकड़े जारी किए है। बताया गया है कि 2015 में 1 लाख 30 हज़ार भारतीय मूल के लोगों ने OECD के सदस्य देशों की नागरिकता ली है। जिसमें अधिकतर लोग वर्क वीजा पर विदेश गए हैं। भारत के बाद दूसरे स्थान पर है मेक्सिको, जहां 1 लाख 12 हजार लोगों ने विदेशी नागरिका हासिल की है जबकि फिलीपींस के 94,000 और चीन के 78,000 नागरिकों ने सबसे अधिक विदेशी नागरिकता अपनाई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2015 में 20 लाख नागरिकों ने OECD देशों की नागरिकता हासिल की। यह संख्या 2014 में 3 फीसद अधिक थी। हालांकि रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी है कि OECD देशों में भारतीयों के प्रवास में गिरावट आई है। 2013 में 4.4 थी जो 2015 में 3.9 हो गई है। लेकिन इसके बावजूद भारत शीर्ष पर बना हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी वे देश हैं जहां भारतीय सबसे अधिक बसना पसंद करते हैं। यहां आपको बतादें कि OECD यानी कि ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट 35 देशों का ग्लोबल थिंक टैंक है। इसके अंतर्गत अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, न्यूजीलैंड और जापान , फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इज़रायल , कोरिया, नीदरलैंड्स समेत कई देश शामिल है।
http://www.deshbandhu.co.in/
http://dblive.tv/

source

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments